Sunday, July 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी संग मनाया अखंड सौभाग्य का महापर्व करवा चौथ, समस्त प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पति की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। उन्होंने कहा कि मैं त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन करता हूं व ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *