Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधान सभा निर्वाचक नामावलियों की अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत राज्य के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *