उत्तराखंड

चम्पावत में खाई में गिरी कार, 1 की मौत, NH-09 पर हादसा, 4 घायल

पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और 108 सेवा को तत्काल सक्रिय किया। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को घायलों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह और अमित मिश्रा तथा होमगार्ड के दीपक, कमल कुमार और नीरज सिंह समेत पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू टीम की तत्परता की सराहना की।

मौके पर एसडीएम बीसी पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *