उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, राज्यपाल नियुक्त होने पर दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. बिसेन अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

महाराज ने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. बिसेन की विशेषज्ञता और जनसेवा का लंबा अनुभव उत्तराखंड के विकास में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके संवैधानिक नेतृत्व, मार्गदर्शन और अनुभव से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *