Saturday, July 25, 2026
Latest:
उत्तराखंड

ट्रेन की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत, लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ हादसा,परिजनों में कोहराम

देहरादून : देहरादून के डोईवाला से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज की ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन पर बीजेपी में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज शनिवार सुबह को करीब 8.30 बजे लच्छीवाला की ओर गए थे। तभी वो अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *