उत्तराखंड

एशियन गेम्स में कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

खटीमा : एशियन गेम्स-2026 में पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर उनसे भेंट की।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में कपिल पोखरिया ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपिल पोखरिया की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के युवाओं द्वारा हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *