अल्मोड़ा : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई से 6 अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान धार्मिक शिक्षक जेसीओ, हवलदार एजुकेशन, सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट), सिपाही फार्मा समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
- 27 जुलाई: धार्मिक शिक्षक (JCO) एवं हवलदार एजुकेशन
- 28 जुलाई: सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)
- 29 जुलाई: सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) एवं सिपाही फार्मा
उत्तराखंड के जिलों का भर्ती कार्यक्रम
- 30 जुलाई: बागेश्वर
- 31 जुलाई: बागेश्वर एवं नैनीताल
- 1 अगस्त: नैनीताल
- 2 अगस्त: नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर
- 3 अगस्त: ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा
- 4 और 5 अगस्त: अल्मोड़ा
- 6 अगस्त: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती रैली में शामिल होने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश पत्र और निर्धारित पात्रता संबंधी दस्तावेज साथ लेकर आएं। भर्ती प्रक्रिया सेना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।