Friday, August 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केंद्रीय निर्वाचन आयोग में शिकायत के बाद नैनीताल एसडीएम, दो पटवारीयों समेत चार के खिलाफ मापदंड अपनाने का आरोप, जाँच शुरू

देहरादून : केंद्रीय निर्वाचन आयोग से शिकायत के बाद नैनीताल एसडीएम दो पटवारीयों समेत चार लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी नैनीताल में एडीएम को एसडीएम समेत तीन कार्मिकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, भीमताल निवासी विकास भारती ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी गयी थी, जिसमें बताया गया कि एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार राजस्व निरीक्षक भीमताल नंदन सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक नैनीताल पूर्व कानूनगो गोपाल दत्त जोशी, राजस्व उप निरीक्षक राकेश कठायत ने भीमताल क्षेत्र में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को प्रॉपर्टी कारोबार में फायदा पहुंचाया और अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय से वंचित रखा गया क्षेत्र की जमीनों का फायदा मनमाने ढंग से राजनीतिक दलों से जुड़े बिल्डरों को पहुंचाया गया। इसके अलावा चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के बावजूद 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर नौकरी करने की भी शिकायत आयोग को की गई, शिकायत मिलने के बाद सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड मस्तू दास ने राज्य के कार्मिक सचिव को मामले में कारवाही कर आयोग को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिलाधिकारी नैनीताल के मुताबिक इस प्रकरण की जांच एडीएम पीआर चौहान को सौंप दी गई है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *