Monday, June 8, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

विषम परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री मोदी ने दुनियां के सामने भारत को दिलाई विशेष पहचान: राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम

हल्द्वानी:  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश लगातार आगे बढ़ रहा हैं। विषम परिस्थितियों में भी देश ने दुनियां के सामने अलग ही बेहतरीन छाप छोड़ी है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान वैक्सीन तैयार कर करोड़ों लोगों की जान बचाई और विश्व के अनेकों देशों को भी वैक्सीन बांटी।

भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि देश में जहां चौमुखी विकास हो रहा है, वही उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके नेतृत्व मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान नागरिक संहिता कानून बनाया। इसके साथ ही महिला आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ जैसे विषयों पर अनवरत विकास करना आरंभ किया है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में रेल लाईन निर्माण , सड़को का जाल बिछाया है। अनेक विकास कार्यों के लिए भाजपा सरकार निरंतर अग्रसर है। श्री गौतम ने कहा आने वाला समय भी उत्तराखंड का ही है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है ऐसे में निश्चित तौर पर उत्तराखंड का भरपूर विकास होगा । पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *