Friday, April 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

Big Breaking : “डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र : उत्तराखण्ड !” ,पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देवभूमि को मिल रही एक अलग पहचान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न स्थानों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज शासकीय आवास पर देश के विभिन्न वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण और आध्यात्मिक रुप से समृद्ध उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी के साथ उभर रहा है, इस अवसर पर वेडिंग और इवेंट्स के क्षेत्र में कार्य करने वाले वेडिंग प्लानर्स से उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने के सुझाव भी लिए। चारधाम, मानसखंड, पवित्र नदियों एवं अन्य धार्मिक स्थलों से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में एक आदर्श स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *