उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित रहा। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के माध्यम से उन्होंने देश की रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और मजबूत एवं एकजुट भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका रही। देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान को देशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *