Monday, June 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलेत, भैंकलीखाला, पलियाशेरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित एवं संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भैंकलीखाला एवं पलियाशेरा में विस्थापन से जुड़ी आ रही विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन, राजस्व एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण (ज्वाइंट विजिट) कर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने सरखेत, बौठा, मोटीधार, मसराना सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विनय कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी उदय गौड़, तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक अरुण गुसाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *