UTTAR PRADESHउत्तराखंड

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर किया भावपूर्ण नमन

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक एकता, समरसता और मानवतावाद के प्रणेता, महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर मौर्य ने संत रविदास जी के वचनों को स्मरण करते हुए कहा—
“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन्न॥”
ये पंक्तियाँ सामाजिक समानता, न्याय और सर्वसमावेशी समाज की अवधारणा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने भेदभाव रहित समाज का जो स्वप्न देखा, वह आज भी हमें सामाजिक सौहार्द, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और आत्मगौरव का संदेश देते हैं।

मौर्य ने प्रदेशवासियों से संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने और एक सशक्त, समतामूलक राष्ट्र के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *