UTTAR PRADESHउत्तराखंड

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर किया स्वागत एवं अन्य कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के लखनऊ आगमन पर अटल बिहारी बाजपेई प्रेरणा स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का संकल्प विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश के प्रति अमित शाह की भावना अत्यंत प्रेरणादायी है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक विरासत और आर्थिक क्षमता के कारण भी भारत का हृदय स्थल है। वर्ष 2047, यानी भारत की आजादी के अमृत काल की पूर्णता पर, उत्तर प्रदेश को एक ‘पूर्ण विकसित प्रदेश’ बनाने का संकल्प एक स्वर्णिम भविष्य की नींव है। *आज उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उत्तर प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।।*

मौर्य ने कहा कि आज गृह मंत्री द्वारा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) का शुभारंभ किया इसका उद्देश्य है: 1- यूपी के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘One District One Cuisine’ योजना की शुरुआत से प्रदेशोवासियों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। 2- सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना: इस राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने हेतु इस नई योजना का शुभारंभ किया गया। 3- सम्मान समारोह: गृह मंत्री जी ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ प्रदान किया और CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल किया गया।

अंत में उप मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आतंकवाद, माफियावाद और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर गृह मंत्री, भारत सरकार, योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक , उप मुख्यमंत्री, पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश/ केंद्रीय मंत्री भारत, सरकार, जयवीर सिंह, मंत्री, राकेश सचान, मंत्री, सुषमा खर्कवाल, महापौर लखनऊ, संजय सेठ, मा० सासंद राज्यसभा, बृजलाल, मा० सासंद राज्यसभा, डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, मुकेश शर्मा, मा० सदस्य विधान परिषद, रामचन्द्र प्रधान, सदस्य विधान परिषद, डॉ० लाल प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद, डॉ० नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ उत्तर, जयदेवी , विधायक, मलिहाबाद, डॉ० राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर, अमरेश कुमार, विधायक, मोहनलालगंज, ओ०पी० श्रीवास्तव, विधायक, लखनऊ पूर्व, योगेश शुक्ल, विधायक, बक्शी का तालाब, शशि प्रकाश गोयल जी, मुख्य सचिव, उ० प्र०, राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ० प्र० एवं अन्य अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *