उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने गंगाजल कलश किया भेंट 

देहरादून : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गंगाजल का कलश भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अमित शाह का सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहता है, जो हमें उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *