UTTAR PRADESHउत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर गांव की ओर सशक्त कदम- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ/ उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निरीक्षण भवन, उन्नाव में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के संबंध में पत्रकार बंधुओं से वार्ता कर अवगत कराया कि *जी राम जी अधिनियम* से श्रमिकों को 100 दिन के स्थान पर अब 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार वैधानिक गारंटी के साथ उपलब्ध होगा, जिससे समृद्ध, सक्षम और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव मजबूत होगी।

– भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी, जिससे फर्जी भुगतान की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
– इससे गांवों से श्रमिकों और किसानों का पलायन रुकेगा तथा गांव और गरीब खुशहाल होंगे। अधिनियम का क्रियान्वयन, निगरानी एवं भुगतान प्रणाली पूर्णतः पारदर्शी रहेगी।
– पहले जहां ग्रामीण श्रमिक आजीविका की तलाश में पलायन करने को विवश होते थे, वहीं अब उन्हें अपने गांव में ही स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार प्राप्त होगा।

– गांव की गलियां ग्रामीणों के लिए हाईवे के समान हैं और अब इन गलियों का निर्माण हाईवे की तर्ज पर कराया जाएगा। विकास के मापदंडों के आधार पर ग्राम पंचायतों को ए, बी एवं सी श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे सभी गांवों को समान विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
– गांवों की बेहतर और वैज्ञानिक योजना के लिए पीएम गति शक्ति योजना, जीआईएस तथा अन्य आधुनिक आईटी टूल्स का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत जॉब कार्ड तीन वर्षों की अवधि के लिए बनाए जाएंगे।
– यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को अत्यंत मजबूत बनाएगा। पहले जहां विद्यालयों में केवल बाउंड्री वॉल का निर्माण संभव था, वहीं अब किचन शेड, प्रयोगशाला सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी कराए जा सकेंगे। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक कार्यों की भी व्यवस्था इस अधिनियम में की गई है।
– इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, जीआईएस आधारित मोबाइल एप तथा फेस रीडिंग जैसी आधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

– इस अधिनियम में एनजीओ की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगेगी।
– इस अधिनियम से गांव विकसित होंगे, श्रमिकों को रोजगार के साथ सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होगी तथा ग्रामीण भारत विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। यह विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला स्थायी एवं महत्वपूर्ण कदम है और ग्रामीण विकास की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विश्वगुरु बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है, जिसका मार्गदर्शन मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।
– डबल इंजन सरकार के कारण उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है। विकसित भारत–‘जी राम जी’ अधिनियम इसी संकल्प को धरातल पर उतारने वाला क्रांतिकारी कदम है।

*स्व. परशुराम कटियार के जन्म शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर संबोधित किया।*

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद उन्नाव में लोकतंत्र सेनानी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व संभाग कार्यवाह स्व. परशुराम कटियार जी के जन्म शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर संबोधित किया।

– डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए शुभचिंतक।
– विपक्ष के खोखले प्रलोभन में ना आए।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक आदरणीय दिनेश , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आदरणीय स्वांत रंजन जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*मा. सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘जन-सेवा समर्पण समारोह’ में सम्मिलित होकर संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने आज उन्नाव में मा. सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज के शुभ जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘जन-सेवा समर्पण समारोह’ में सम्मिलित होकर संबोधित किया तथा डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

– इस दौरान दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, गर्भवती महिलाओं को ‘पौष्टिक आहार’ एवं नन्हें बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया।

इस अवसर पर अध्यात्म योग मिशन हरिद्वार के संस्थापक श्रद्धेय स्वामी मधुसूदन महाराज, मा. सांसद अनुराग शर्मा , मा. विधायकगण पंकज गुप्ता, कैलाश सिंह राजपूत , हरिओम वर्मा , चन्द्रपाल सिंह लोधी , भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी , मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *