उत्तराखंड

आईजी सुनील कुमार मीणा बने उत्तराखंड पुलिस के मुख्य प्रवक्ता

देहरादून : पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सुनील कुमार मीणा को वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

सुनील कुमार मीणा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस निर्णय से पुलिस महकमे और मीडिया के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

मुख्य प्रवक्ता के रूप में मीणा पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं, कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों तथा विभागीय गतिविधियों की अधिकृत जानकारी मीडिया के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाएंगे। उत्तराखंड पुलिस को विश्वास है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से विभागीय संचार व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *