उत्तराखंड

बिल लाओ इनाम पाओ (BLIP) योजना के मेगा ड्रॉ सम्बन्धित पुरस्कार विजेताओं के नामों की सूची जारी

देहरादून : विशेष आयुक्त राज्य कर, आई.एस. बृजवाल ने बताया है कि राज्य कर विभाग द्वारा संचालित बिल लाओ इनाम पाओ (BLIP) योजना के मेगा ड्रॉ सम्बन्धित पुरस्कार विजेताओं की सूची www.uk.gst.gov.in पर अपलोड कर दी गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। मेगा ड्रॉ में दिये जाने वाले पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत 31 अक्टूबर, 2025 को की गई थी।

उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत मासिक पुरस्कारों की सूचना पूर्व में BLIP App के माध्यम से दी जाती रही है, जो वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है। उन्होंने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार वितरण की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *