Earthquake in Russia: रूस में भूकंप से कांपी धरती, 30 बार महसूस किए गए झटके, सुनामी की आशंका ने बढ़ाई चिंता
रूस : रूस के पूर्वी तट पर कामचटका प्रायद्वीप के पास आए भूकंप ने तबाही मचा दी है। रिक्टर स्केल पर 8.7 तीव्रता वाले भूकंप से धरती कांपी तो लोग भी दहशत में आ गए। रूसी एजेंसी का कहना है कि भूकंप के बाद कामचटका में 30 से अधिक बार झटके महसूस किए गए। पलभर में तबाही के मंजर की आशंका को भांपते हुए लोग घरों से बाहर भागने लगे। वहीं भूकंप के बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय इलाकों में सुनामी आ गई। तमाम इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। भूकंप के कई वीडियो सोशल
मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।




