जिलाधिकारी का चार्ज लेते ही 24 किमी पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचे प्रतीक जैन, देखें रुद्रप्रयाग के यंगेस्ट डीएम
रुद्रप्रयाग: जिले में 2 साल तक सेवा देने के बाद डीएम सौरभ गहरवार सिडकुल के एमडी और पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालने चले गए तो नए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कार्यभार संभाला है। पहली बार डीएम बने प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग जिले के अब तक के सबसे यंगेस्ट डीएम हैं। प्रतीक ने आते ही अपने आगे के कार्यकाल की झलक भी दिखा दी है।







