उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मदिन पर हुईं भावुक,दिव्यांग बच्चों ने बर्थडे पर गाया गाना, बोलीं- इनके गले में मां सरस्वती बैठी

देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बधाई गीत ने सभी का मन मोह लिया और गीत को सुनकर स्वयं राष्ट्रपति भी भावुक हो उठीं।

इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रपति को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *