Monday, June 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद शंकर कोरंगा ने SARRA योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक 

रूद्रपुर: उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद शंकर कोरंगा द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के अन्तर्गत SARRA योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में SARRA योजना से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के उपस्थित न होने के कारण रोष व्यक्त किया गया एवं आगामी बैठकों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया । उन्होने SARRA योजना के क्रियान्वयन हेतु सम्बन्धित समस्त विभागों को वृहद स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। योजनाओं में जल संरक्षण हेतु तालाब, वृक्षारोपण, रेन वाटर हारवेस्टिंग टेंक तथा भूजल स्तर में सुधार हेतु रिचार्ज शॉफ्ट आदि कार्यों को शामिल करने हेतु कहा गया। ग्राम सभा स्तर पर ग्रामीणों को वृक्षों का वितरण किया जाये एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाये एवं कार्यक्रमों की वीडियो ग्राफी भी की जाये। उन्होने कहा जल संरक्षण अभियान में जन-भागीदारी सुनिश्चित की जाये एवं जल संरक्षण के साथ-साथ नदियों / नहरों में कूड़ा न डालने हेतु लोगों को जागरूक किया जाये।

उन्होने अमृत सरोवरों एवं जनपद में स्थित तालाबों के पास वृक्षारोपण एवं सौन्दर्यकरण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा हरेला पर्व पर वृहद स्तर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायें एवं उनके संरक्षण के कार्य भी किये जाये। उन्होने कहा कि SARRA योजना के सकुशल क्रियान्वयन हेतु जनपद में कर्मचारियों की नियुक्तियां करने की कार्यवाही गतिमान है। उन्होने कहा कि जनपद में SARRA योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की डी०पी०आर० तैयार करने हेतु कन्सलटैन्ट नियुक्त किये जायेंगे। उन्होने कहा जनपद में प्रवाहित नदियों व जलाशयों में जमी सिल्ट / गाद को निकाला जाये। उन्होने कहा वन्य क्षेत्रों में तालाबों, चाल-खाल आदि का निर्माण किया जाये, जिससे कि जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में जिला विकास अधिकारी डा० सुशील मोहन डोभाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, सदस्य सचिव/अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई भरत सिंह डांगी, आनन्द सिंह नेगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, जल निगम सुनील कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *