कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर के 300 वें जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी में किया प्रतिभाग
देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बलबीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर के 300 वें जन्म दिवस आगमन से पूर्व आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अहिल्या देवी होलकर 18वीं सदी में महिला सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस और न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने न सिर्फ समाज में महिलाओं के लिए नया आदर्श खड़ा किया बल्कि एक शासक के रूप में उन्होंने अपनी असीम योग्यताओं का प्रदर्शन किया।
उस युग में उन्होंने विधवाओं को सती होने से रोका और उन्हें संपत्ति में अधिकार दिया, जो समय के हिसाब से बहुत आगे की सोच को दिखाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में भी उन नीतियों की छाप स्पष्ट परिलक्षित होती है जो जनहित की नीतियां अहिल्या देवी होलकर जी ने अपनायी थी। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अहिल्यादेवी होलकर के आदर्श को जन-जन के बीच ले जाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर नीतू डबास , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि, गीता रावत , रुचि भट्ट, मधु चौहान, सुरेश भट्ट, अनीता मंमगई आदि मौजूद रहे।