Sunday, July 19, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत परिवार संग पहुंचे यमुनोत्री धाम, मां यमुना की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी : कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सपरिवार यमुनोत्री धाम पहुंचे। धाम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सपरिवार दिव्य शिला पर पूजा अर्चना कर मां यमुना की पूजा आरती कर दर्शन किए। इससे पहले बड़कोट में गुरुवार शाम को उनका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। और बडकोट में तैनात फिजिशियन का स्थानांतरण न कर यथावत रखने की मांग की। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *