Sunday, July 19, 2026
Latest:
Haryanaउत्तराखंड

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया पिपली पैराकीट केंद्र का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

हरियाणा : हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पिपली स्थित पैराकीट पर्यटन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र के किचन, बार और रेस्टोरेंट की सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की। डॉ. शर्मा ने पैराकीट पिपली के अधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कभी हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन थे, लेकिन अब कुछ जगहों पर स्थिति बिगड़ी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से हरियाणा के पर्यटन को फिर से शीर्ष पर लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *