Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्रों के योजना प्रस्तावों को मुख्यमंत्री घोषणा में किया सम्मिलित

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित भीमताल, काशीपुर एवं रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों के योजना प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया।यह सभी प्रस्ताव 11 मई 2023 को नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में विधायकगणों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

इन प्रस्तावों में टू-लेन बाईपास, सड़क चौड़ीकरण व डामरीकरण एवं सड़कों के निर्माण हेतु काशीपुर-रूद्रपुर रोड को ₹420.49 लाख एवं जैतपुर-धनौरी मार्ग में ₹599.97 लाख के कार्यों की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सौंदर्यीकरण तथा मोदी मैदान में स्टेडियम (इन्डोर व आउटडोर) का प्रस्ताव तैयार कर चरणबद्ध रूप से निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *