Wednesday, July 22, 2026
Latest:
उत्तराखंड

स्रोत महोत्सव में शामिल हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी, कहा ‘मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं, देवभूमि की पवित्रता पसंद’

देहरादून : तारा फाउंडेशन की ओर से परेड ग्राउंड में स्रोत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पांडवाज से लेकर कई कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि जो यहां की पवित्रता है, वो मुझे काफी पसंद है। मसूरी में मैं चुपचाप घूमता हूं। कई बार पीड़ा होती है कि पर्यटक आते हैं और पहाड़ की पवित्रता नहीं समझते। यहां-वहां कूड़ा फेंक देते हैं। सभी को देवभूमि की पवित्रता का ख्याल रखना चाहिए। मेरी बचपन की स्मृतियां उत्तरकाशी से जुड़ी हुई हैं। कुछ लोग हमारे घर गंगाजल लेकर आते थे और पूजा कराते थे।

अब मैंने उन्हें ढूंढा है, अगली बार में जब भी आऊंगा तो उनके घर जरूर जाऊंगा। वहीं, महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इसमें लोगों ने मधुबनी पेटिंग, खानपान की चीजों और हस्तकला के उत्पाद को काफी पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *