Thursday, July 23, 2026
Latest:
उत्तराखंड

जन-धन योजना के 10 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की इस योजना से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग भी मुख्यधारा में हुए शामिल

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-धन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की जन-धन योजना के माध्यम से 10 वर्षों में देश के वित्तीय समावेशन की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया है और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल की इस यात्रा में, जन-धन योजना से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग भी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इस योजना की सफलता के साथ हम सभी को एक सशक्त और समृद्ध भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *