Sunday, April 20, 2025
Latest:
punjabउत्तराखंड

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, 2 सितंबर से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र,कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

पंजाब : पंजाब विधानसभा का मानूसन सत्र दो सितंबर से शुरू होगा। यह सत्र चार सितंबर तक चलेगा। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक में पंजाब फायर सेफ्टी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगाई गई है। अब फायर सेफ्टी नियमों में हर साल एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी, अब तीन साल पर एनओसी लेनी होगी। इसके अलावा पंजाब की पहली खेल नीति को भी मंजूरी दे दी गई है।

अग्नि सुरक्षा में महिलाओं की भर्ती के लिए रियायत को भी कैबिनेट से पास कर दिया गया है। पंजाब के फैमिली कोर्ट में काउंसलर का भत्ता 600 रुपये होगा। पहले उन्हें 75 रुपये भत्ता दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *