हम महात्मा गांधी के विरोधी नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ – इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।
मौर्य ने वीबी जीराम जी के मूल भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होनें कहा कि
• मनरेगा 2006 में प्रारंभ हुई।
• हम महात्मा गांधी जी के विरोधी नहीं, उनके नाम पर लूट करने वाली कांग्रेस की योजनाओं के विरोधी हैं।
• मनरेगा में 11 लाख करोड़ गड़क गए और विकास नहीं हुआ, हम इसके विरोधी हैं।

विकसित भारत, विकसित गॉव की परिकल्पना से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी राम जी 2025 कानून को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में पारित कराकर राष्ट्र को समर्पित किया है। यह कानून गरीब, वंचित और श्रमजीवी वर्ग के कल्याण, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।
– गरीब को 100 दिन के स्थान पर 125 का कार्य मिले इसमें क्या गलत है।
– गरीब के मजदूरी का भुगतान 60 दिन में गारंटी से हो इसमें कांग्रेस को दर्द क्यों।
– डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में पैसा जाए इसमें क्या गलत है।
– इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन, जीआईएस आधारित मोबाइल एप तथा फेस रीडिंग जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
– गॉव में रोजगार मिलने से पलायन रुकेगा, गॉव का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि रामराज्य की अवधारणा, न्याय, सेवा, समानता और सुशासन आज की नीतियों में साकार हो रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, आवास, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने जनजागरण अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
मौर्य ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की वह जनजागरण अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं, सरकारी योजनाओं की सही जानकारी साझा करें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर भारत सरकार में मा. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू , मा. केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व मा. राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, मा. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा उत्तर प्रदेश के मा. महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के मा. राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, मा. कैबिनेट मंत्रीगण स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही जी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मा. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद से मा. सदस्य संतोष सिंह जी एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

