Monday, March 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 13 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरा, साइबर क्राइम की चुनौतियों पर करेंगे विस्तृत चर्चा , वाइब्रेंट विलेज का करेंगे दौरा 

देहरादून : देहरादून केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को एक दिवासीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं रविवार सुबह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचकर अमृतसर सीधे हर्षल के लिए रवाना होंगे जहां वाइब्रेट विलेज के कार्यक्रमों और वहां चल रही योजनाओं की जानकारी लेने के साथ केंद्रीय अर्ध सैनिक  बलो के साथ भी भेंट करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11:00 बजे देहरादून पहुंचेंगे यहां एफ आर आईसंस्थान में नए कानून और साइबर क्राइम की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके बाद देर शाम अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के मध्य नजर आज पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मातहत अफसरों के साथ बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *