Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : बीजेपी ने पार्टी नेताओं को मैदान में उतारा, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिला प्रभारी किए घोषित

देहरादून: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत तेज है. तमाम पदों के प्रत्याशी जीत का दावा कर लोगों को रिझाने में लगे हैं. वहीं बीजेपी पंचायत चुनावों में कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़ गई है. बीजेपी ने बैठक कर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिला प्रभारी घोषित कर दिए हैं.

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी जिलों मे चुनाव प्रभारी घोषित कर दिये गये हैं. पदाधिकारियों मे उत्तरकाशी जनपद के नौगांव ब्लॉक प्रमुख के लिए डॉ. विजय बडोनी, पुरोला ब्लॉक के लिए सत्ये सिंह राणा, मोरी ब्लॉक के लिए नारायण सिंह चौहान, चिन्यालीसौड़ जगत सिंह चौहान भटवाड़ी राम सुंदर नौटियाल, डूंडा धन सिंह नेगी, चमोली जनपद में दसौली राजकुमार पुरोहित, पोखरी हरक सिंह नेगी, ज्योतिर्मठ रामचंद्र गौड़, नंदा नगर समीर मिश्रा, नारायणबगड़ रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली गजेंद्र सिंह रावत, देवल विनोद नेगी, गैरसैंण कृष्ण मणि थपलियाल, कर्णप्रयाग विक्रम भंडारी, रुद्रप्रयाग जनपद में अगस्तमुनि रमेश गड़िया को जिम्मेदारी दी गई है.

ऊखीमठ वाचस्पति सेमवाल, जखोली रमेश मैखुरी, टिहरी जनपद में भिलंगना अतर सिंह तोमर, कीर्ति नगर विनोद रतूड़ी, देवप्रयाग जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्र नगर रविंद्र राणा, प्रताप नगर महावीर सिंह रांगड़, जाखड़ीधार सुभाष रमोला, चंबा दिनेश घने, थौलधार विनोद सुयाल, जौनपुर खेम सिंह चौहान, देहरादून में कालसी दिगंबर नेगी, चकराता भुवन विक्रम डबराल, विकासनगर यशपाल नेगी, सहसपुर संजय गुप्ता, रायपुर ओमवीर राघव, डोईवाला नलिन भट्ट, पौड़ी जनपद में पौड़ी ऋषि कंडवाल, कोट वीरेंद्र रावत, क्लजीखाल सुधीर जोशी, खिर्सू मीरा रतूड़ी, थलीसैंण सुषमा रावत, पाबो यशपाल बेनाम, पोखडा जगमोहन रावत, एकेश्वर विकास कुकरेती, बीरोंखाल गिरीश पैन्यूली, कोटद्वार में यमकेश्वर मुकेश कोली, द्वारीखाल शमशेर सिंह पुंडीर, दुगड्डा संदीप गुप्ता, नैनीडांडा महावीर कुकरेती, जहरीखाल उमेश त्रिपाठी, रिखणीखाल राजेंद्र अन्थवाल, पिथौरागढ़ जनपद में धारचूला धन सिंह धामी को जिम्मेदारी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *