इन IPS अधिकारियो का हुआ प्रमोशन, मुख्यमंत्री धामी और डीजीपी दीपम सेठ ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान पहनाए पदोन्नति बैज
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत जनमेजय खंडूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, और योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत धीरेन्द्र गुंज्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत यशवंत सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाए गए।