उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अगले पांच दिन चलेगा सिलसिला, अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है.देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चंपावत व बागेश्वर जनपदों के अधिकांश स्थानों व शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. देहरादून मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भार बारिश गरज व चमक के साथ होने का अंदेशा जताया गया है.
देहरादून मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, बागेश्वर व चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भार बारिश गरज व चमक के साथ होने का अंदेशा जताया गया है. राज्य के शेष पर्वतीय जिलों जनपदों में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.देहरादून में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ एक से दो दौर होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तीव्र बारिश हो सकती है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है.

