उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम का मिजाज, यहां शुरू हो गई बारिश, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का एहसास
देहरादून : उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्व में ही ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए थे। आज सुबह से प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए गए थे। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है।
जानें कहां कैसा है मौसम
-जौलीग्रांट क्षेत्र में आसमान में बादल छाए, गिरा तापमान
-विकासनगर में बूंदाबांदी शुरू।
-यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी बादल छाए हुए हैं।
-यमुनोत्री धाम सहित आसपास बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ।
-उत्तरकाशी और गंगोत्री यमुनोत्री बड़कोट में छाए बादल