कैबिनेट बैठक के निर्णय जनहित, राज्यहित एवं कर्मचारी हित में लिये हैं : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ : लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आहूत कैबिनेट बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित हुए। बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सामाजिक पुनर्वास एवं आपदा राहत, औद्योगिक एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं, नवीन नीतियां एवं विकास शुल्क एवं शहरी विकास एवं बुनियादी ढांचा को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास के पथ पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहीं है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय: कैशलेस चिकित्सा सुविधा माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा (IPD उपचार) को मंजूरी दी गई है । इसमें सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन, रसोइया और उनके आश्रित परिवार शामिल हैं ।
अमृत-2.0 योजना के तहत गोरखपुर, वाराणसी दो प्रमुख शहरों में सीवरेज परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026: शहरों के जीर्ण-शीर्ण और ‘अंडरयूटिलाइज्ड’ क्षेत्रों के भौतिक और आर्थिक सुधार के लिए यह नीति लागू की जाएगी, जिससे रियल एस्टेट और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क (लखनऊ-हरदोई): पार्क में औद्योगिक जलापूर्ति की मंजूरी दी गई है एवं मुरादाबाद में विज्ञान पार्क एवं नक्षत्रशाला की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
सामाजिक पुनर्वास एवं आपदा राहत के माध्यम से बहराइच के ग्राम भरथापुर और अन्य प्रभावित गांवों के 136 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भूमि आवंटित कर आवास और बुनियादी सुविधाएं (सड़क, बिजली, जल) प्रदान की जाएंगी एवं मेरठ एवं कानपुर देहात पुनर्वास के तहत भूमि आवंटन और पट्टे की व्यवस्था की गई है एवं अन्य जनकल्याणकारी निर्णय लिये गये हैं।
इस बैठक में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, सूर्य प्रताप शाही , सुरेश कुमार खन्ना , एवं अन्य मंत्रीगणों के साथ उच्च अधिकारिगण उपस्थित रहे।

