देहरादून में तेज रफ्तार का कहर, इनोवा कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल
देहरादून : राजधानी देहरादून में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार एक घर मे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हादसे में घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा सवार चालक नशे में धुत्त था। उसने सबसे पहले बाइक को बहुत तेज टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

