उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) पराग धकाते एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने एम्स में भर्ती घायल वनकर्मियों का जाना हाल-चाल

दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल कृष्ण कुमार, कुन्दन सिंह नेगी, कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज से नई दिल्ली एम्स पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें अवगत कराया कि घायलों के उपचार का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने परिजनों को बताया कि राज्य सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ हर मानवीय पहलू पर सदैव खड़ी रहेगी। बातचीत के दौरान घायलों के परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा की गई रहने की व्यवस्था और पीड़ितों के उपचार से सन्तुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *