Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

सैनिक पुत्र धामी आज लैंसडौन में सैनिकों संग मनाएंगे दीपावली,सिविल अधिकारियों के बीच हुई तैयारियों पर चर्चा 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लैंसडौन पहुंचकर गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाएंगे। एसडीएम शालिनी मौर्य ने सूचना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरेंगे। वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *