Tuesday, March 17, 2026
Latest:
उत्तराखंड

निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तारकोल की सड़कों के कार्य से दिखे नाखुश,अधिकारियों ठेकेदार से बात कर जताई नाराज़गी 

देहरादून: बरसात खत्म होते ही लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी द्वारा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तारकोल की सड़कों का पेचवर्क करने का काम आधी रात को ठेकेदार द्वारा शुरू किया ओर किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई ना विधायक को ना ही क्षेत्रयी निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप को लेकिन जब सुबह क्षेत्र के लोगो ने इतना खराब कार्य देखा तो क्षेत्रवासी नाराज हो गए और पार्षद से इसकी शिकायत की मौके पर पैच वर्क के कार्य को देखने पहुंचे निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप ने देखा कि किस तरह से पूर्व में बनी अच्छी सड़क के ऊपर बहुत ही खराब तरीके से सड़क पर पेचवर्क का कार्य किया गया है जिससे पूर्व में बनी अच्छी खासी सड़क भी बहुत ही गंदी लग रही है वर्तमान में पैच वर्क का कार्य से पूरी सड़क खराब हो गई है पार्षद ने आरोप लगाया कि सरकार के बजट को ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है इस बारे में जब क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप ने लोक निर्माण के अधिकारियों ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्य हो रहा है

लेकिन कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब देखकर निवर्तमान पार्षद ने कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे और जिलाधिकारी को भी इससे अवगत कराएंगे की ठेकेदार द्वारा लीपा पोती का कार्य रात को किया जा रहा है अच्छी खासी सड़क जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त भी नहीं थी वहां पर भी लंबी-लंबी चौड़ी पेचवर्क की पट्टियां डाल दी गई जानबूझकर जिससे बजट को ठिकाने लगाया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *