Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली बैठक, सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस न लिए जाने का लिया निर्णय 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सेंट जोसेफ एकेडमी, देहरादून के भूमि एवं पार्किंग प्रकरण पर सचिव आवास, जिलाधिकारी, एसएसपी तथा MDDA के साथ सचिवालय में बैठक की। बैठक में सेंट जोसेफ एकेडमी से भूमि वापस न लिए जाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि स्कूल द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्कूल परिसर में ही की जाए। मुख्य सचिव ने आवास विभाग को सेंट जोसेफ एकेडमी के लीज नवीनीकरण ( Renewal ) पर नियमानुसार कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *