मन की बात’ देशवासियों के लिए प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ/गाजियाबाद : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सत्यम फार्महाउस जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं तथा देव तुल्य कार्यकर्ताओं के साथ यह सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मां की बात का सामूहिक श्रवण किया। ‘मन की बात’ के प्रसारण के उपरांत उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया बंधुओं से संवाद किया।

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन, युवाओं में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देकर देशवासियों को सकारात्मक दिशा दी है। यह कार्यक्रम न केवल विचारों को दिशा देता है, बल्कि जन-जन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को भी जागृत करता है।

मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर कार्य कर रही है, संकल्पों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंत में उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और मन की बात जैसे कार्यक्रम उस विश्वास को और मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री का यह संवाद देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा , सांसद अतुल गर्ग, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया , महापौर सुनीता दयाल एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

