11 जुलाई से होगा कांवड़ मेले का आगाज, हरिद्वार पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान, क्यूआर कोड करेगा कांवड़ियों की सहायता
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। हर साल कांवड़ यात्रा में देखा जाता है कि कांवड़िए की भीड़ से हरिद्वार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसको लेकर इस बार हरिद्वार पुलिस ने पहले ही कमर कस ली है। जानिए कांवड़ मेले में हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस क्या ट्रैफिक प्लान है?
क्यूआर कोड करेगा कांवड़ियों की सहायता
हरिद्वार एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से सभी कांवड़ियों को हरिद्वार में पार्किंग, रूट और डायवर्जन की जानकारी मिलेगी, साथ ही किस क्षेत्र में कितना जाम है, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। तमाम मार्गों पर हैवी ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा, इसकी जानकारी भी क्यूआर कोड पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे शिव भक्त कांवड़ियों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा।

