उत्तराखंड

बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आने से देहरादून में टपकेश्वर मंदिर के बाहर सैकड़ों साल पुराना विशालकाय पेड़ टूटा

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश के बाद नदी-नालों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. देहरादून में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है. देहरादून में टपकेश्वर मंदिर के बाहर सैकड़ों साल पुराना विशालकाय पेड़ टूट कर गिर गया.

बताया जा रहा है कि पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया था, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. टपकेश्वर मंदिर के बाहर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर वहां से हटाया.

Dehradun

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने मशीनों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया और रास्ते को चालू किया. मसूरी के वन दरोगा अभिषेक सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पेड़ काफी पुराना और भारी था. बारिश और हवा के कारण इसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं. वन विभाग अब आसपास के इलाके में पेड़ों की जांच कर रहा है, ताकि समय रहते कमजोर और खतरे वाले पेड़ों को हटाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *