Saturday, March 7, 2026
उत्तराखंडक्राइम

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और अल्टो की जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

स्कॉर्पियो और अल्टो कार की भिड़ंत

बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास है जब रुद्रपुर से आ रही अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए. जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. बताया जा रहा कि हादसे में अल्टो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है

घायलों की स्थिति गंभीर

घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकला. घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *