Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ,यमुनोत्री- गंगोत्री धाम के खुले कपाट,मुख्यमंत्री धामी ने मां गंगा के किए दर्शन 

यातायात प्रबंधन के तीन चरण का प्लान

चारधाम यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 217 सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर इस बार कुल 624 सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया है। यात्रा मार्ग पर नौ एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इस साल पहली बार 10 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग भी केंद्र सरकार से की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यातायात प्लान को लेकर बार बड़ी तैयारियों का दावा किया गया है।

यमुनोत्री धाम जाने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *