उत्तराखंड

वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री धामी के साथ किया वृक्षारोपण

देहरादून : वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्य सदन में वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इस अवसर पर बच्चों, अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर “प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ उत्तराखंड” के निर्माण हेतु शपथ ली गई।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा “सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस विशेष दिन पर महान पर्यावरणविद् पद्मविभूषण स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया, जिनका संपूर्ण जीवन प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु समर्पित रहा।

उन्होंने कहा था:
“Ecology is the permanent economy.”
(पर्यावरण ही स्थायी अर्थव्यवस्था है।)

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा उनकी यह विचारधारा हमें यह सिखाती है कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सतत विकास का मूल आधार है।

आज हम सभी यह संकल्प लें कि –
हर दिन पर्यावरण दिवस हो, हर कार्य प्रकृति के अनुरूप हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *