Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब

देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन कार्यालय समय-समय पर प्रदेश में मौजूद राजनीतिक दलों की सक्रियता की निगरानी करता रहता है. इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने प्रदेश में मौजूद 6 राजनैतिक दलों को चिन्हित किया है. इन दलों ने पिछले 6 सालों से किसी भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है. जिसके कारण 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी राजनैतिक ना तो पिछले 6 सालों से चुनाव में प्रतिभा कर रहे हैं और ना ही उनके कार्यों का कोई पता मिल पाया है. जिसके चलते इन सभी राजनैतिक दलों को अगले 15 दिन यानी 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने हैं. उत्तराखण्ड में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर यू पी पी) बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. जिसके चलते प्रदेश के 6 राजनैतिक दलों को चिन्हित किया गया है.

इन राजनैतिक दलों को भेजा गया नोटिस

  • भारतीय जनक्रान्ति पार्टी
  • हमारी जनमन्च पार्टी
  • मैदानी क्रान्ति दल
  • प्रजा मण्डल पार्टी
  • राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी
  • राष्ट्रीय जन सहाय दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *