जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने संचालित हो रही क्लास रूमों का भी निरीक्षण कर छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्य क्रम के बारे में भी प्रश्न पूछे गए।जिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने तथा लग्न एवं कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के बीच बैठकर मिड डे मिल भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा छात्र छात्राओं से उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मिल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।

