UTTAR PRADESHउत्तराखंड

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि मायावती का सार्वजनिक जीवन भारतीय लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है।

मौर्य ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मायावती को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की प्राप्ति हो तथा वे सदैव स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *